India Rains: जब बीच सैलाब में फंसे सैलानियों के लिए मसीहा बनकर आए पुलिसवाले
ABP News Bureau | 23 Jul 2022 07:26 AM (IST)

आधा हिंदुस्तान इन दिनों सैलाब की मार झेल रहा है. कही बाढ़ है तो कहीं नदियां उफान पर हैं. पहाड़ों पर हो रही बारिश से बरसाती नदियों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हिमाचल के लाहौल स्पीति में में फंसे सैलानियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा.