India-Nepal Tension: आवाजाही बंद होने से बाजारों की रौनक गायब, दुकानदारों को हो रहा काफी नुकसान
एबीपी न्यूज़ | 26 Jun 2020 09:24 PM (IST)

धारचूला के जिस बाजार में कभी रौनक रहा करती थी वहां अब सन्नाटा पसरा है. दुकानें खुली है, लेकिन ग्राहक एक भी नज़र नहीं रहा है. इस सन्नाटे की वजह है- भारत और नेपाल के बीच संबंध का खराब होना. क्योंकि फिलहाल दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद है. ना कोई नेपाल से भारत आ सकता है और ना ही कोई भारत से नेपाल जा सकता है. इसी वजह से व्यापार भी ठप पड़ा है.