साल 2027 में देश को मिल सकती है पहली महिला CJI, केंद्र ने SC Collegium की सिफारिशों को किया मंजूर
ABP News Bureau | 26 Aug 2021 09:36 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट में कई खाली पड़े जजों के पदों पर भर्ती होने जा रही है. दरअसल सर्वोच्च न्यायालय में जल्द 9 नए जजों की नियुक्ति होगी. गौरतलब है कि चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की तरफ से 18 अगस्त को भेजे गए सभी 9 नामों को केंद्र ने स्वीकृति दे दी है. इनमें 3 महिला जज भी हैं. साथ ही एक वरिष्ठ वकील भी सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बनने जा रहे हैं. जल्द ही इन जजों का शपथ ग्रहण हो सकता है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 34 पदों में से 33 इन नियुक्तियों के बाद भर जाएंगे.