'भारत एक राष्ट्र के साथ-साथ एक जीवंत परंपरा- एक संस्कार- एक विस्तार है'- PM Modi
ABP News Bureau | 24 Jan 2020 09:12 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन लोगों को संबोधित किया जो 26 जनवरी को राजपथ पर प्रदर्शन करेंगे. यहां पर पीएम मोदी ने इन सभी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक राष्ट्र के साथ-साथ एक जीवंत परंपरा है, एक विचार है, एक संस्कार है, एक विस्तार है.