देश में 23 हजार के पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, क्या पर्याप्त है सरकार की तैयारी? देखिए ये चर्चा
ABP News Bureau | 24 Apr 2020 12:33 PM (IST)

देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 23077 हो गये हैं. 17610 एक्टिव पेशेंट हैं जबकि 4748 अब तक ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. 718 लोगों की अब तक मौत हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 6,430 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं.