LAC पर चीन के मोल्डो गैरिसन में होगी भारत-चीन कोर कमांडरों की 10वें दौर की बैठक
ABP News Bureau | 20 Feb 2021 08:06 AM (IST)

कल चीन ने माना कि 8 महीने पहले गल्वन में हुई हिंसक झड़प में उसके सैनिक भी मारे गए थे... लेकिन संख्या उसने नहीं बताई... और आधा सच ही दुनिया के सामने पेश किया....आज की बड़ी खबर ये है कि भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर के अधिकारियों के बीच आज 10वें दौर की बातचीत होगी... ये बैठक अब से दो घंटे बाद एलएसी पर चीन के मोल्डो गैरिसन में होने जा रही है..