Ladakh: कमांडर स्तर की पांचवीं बैठक आज, फिंगर एरिया खाली करने के लिए चीन पर दबाव बनाएगा भारत
ABP News Bureau | 02 Aug 2020 11:32 AM (IST)

भारत और चीन के बीच महीनों से चल रहा सीमा विवाद अभी भी जारी है. आज दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की पांचवीं बैठक होगी. इस बैठक में भारत पूर्वी लद्दाख के फिंगर एरिया और देपसांग में चीनी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध करेगा. पिछली बैठक में दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चरणबद्ध तरीके से सेनाओं के पीछे हटाने को लेकर बातचीत की थी.