India China Tension: भारत-चीन के बीच आज छठी बार कमांडर स्तर की बातचीत
एबीपी न्यूज़ | 21 Sep 2020 08:15 AM (IST)

भारत और चीन के बीच सीमा तनाव घटाने को लेकर छठी और एक अहम दौर की सैन्य कमांडर स्तर बातचीत सोमवार 21 सितंबर को मोल्डो में होगी. बीत सहस्र महीने से जारी सीमा तनाव के बीच सैन्य कमांडर स्तर वार्ता में पहली बार भारत की तरफ से एक वरिष्ठ राजनयिक भी मौजूद होंगे. सीमा के मोर्चों से लेकर बातचीत की मेज पर जहां भारत की कोशिश समाधान का रास्ता निकालने की है वहीं चीन को उसकी ही भाषा में सबक सिखाने की भी है.