LAC पर फायरिंग की खबर के बाद, सीमा पर तनाव को लेकर PM Modi को जानकारी दी गई
ABP News Bureau | 08 Sep 2020 01:19 PM (IST)

भारतीय सेना ने एक बार फिर चीनी चालबाजियों के झूठ की पोल खोल दी है. चीन ने दावा किया था किया था कि भारतीय सेना की ओर से एलएसी पर फायरिंग की गई. अब भारतीय सेना के आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर चीन के दावे को खारिज किया है. सेना ने कहा कि भारतीय सेना ने ना तो एलएसी पर किसी तरह की आक्रामक कदम नहीं उठाया. फायरिंग चीन की तरफ से हुई.