India China StandOff: पांच-सूत्रीय फार्मूला से LAC पर घटेगा तनाव?
ABP News Bureau | 11 Sep 2020 10:30 AM (IST)

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर बड़ी खबर है. रूस के मॉस्को में चल रही विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेष मंत्री वांग यी के बीच मुलाकात हुई और दोनों देश सीमा पर तनाव घटाने को लेकर सहमत हो गए हैं. भारत और चीन सीमा विवाद घटाने के लिए राजी हुए हैं. दोनों देशों के बीच 5 सूत्रीय फॉर्मूले पर रजामंदी हो गई है.