India-China LAC Tension: क्या 32 दिनों से चल रही तनातनी बातचीत से होगी खत्म?
एबीपी न्यूज़ | 06 Jun 2020 11:42 AM (IST)

आज लद्दाख से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के कोर कमांडर स्तर के सैन्य अधिकारी एक बैठक करेंगे. ये बैठक चीन के मोलडो-चुशूल स्थित बीपीएम हट में होगी. भारत की तरफ से इस बैठक का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में फिंगर-एरिया का मुद्दा छाया रह सकता है. क्योंकि गैलवान घाटी में चीन ने अपने कैंप कम कर दिए हैं जिससे ऐसा लगता है कि गैलवान घाटी में तनाव कम करने के लिए चीन तैयार है. इसके अलावा भी चीन ने कई जगह 'डिसइंगेज' कर लिया है. हॉट-स्प्रिंग के गोगरा और डेमचोक में भी दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है.
मीटिंग को लेकर थलसेना प्रमुख सहित देश की पूरी 'मिलिट्री-लीडरशिप' मामले पर पैनी नजर रखे हुई है और लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है.