India-China LAC Tension: रंग बदलता चीन, एक तरफ बातचीत तो दूसरी तरफ बढ़ा रहा सेना
एबीपी न्यूज़ | 13 Jun 2020 08:30 AM (IST)

लद्दाख से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन से पिछले पांच हफ्तों से भारतीय सेना का तनाव चल रहा है. कई जगह पर दोनों देशों की सेनाओं आमने-सामने हैं, फेसऑफ की स्थिति बनी हुई है. दोनों देशों के सैन्य कमांडर्स के बीच लगातार बातचीत भी चल रही है, फिर भी तनाव बरकरार है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि चीन आखिर भारत से संबंध सुधारना क्यों नहीं चाहता है.