India और China के बीच सीमा विवाद पर Moscow में हुई बैठक
ABP News Bureau | 05 Sep 2020 07:57 AM (IST)

भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है. इस बीच मॉस्को में राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेइ फेंगहे से मुलाकात की है. दोनों देशों के नेताओं के बीच रूस की राजधानी मॉस्को में एक प्रमुख होटल में रात के करीब साढ़े नौ बजे (भारतीय समयानुसार) बैठक शुरू हुई. भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा सचिव अजय कुमार और रूस में भारत के राजदूत डी बी वेंकटेश वर्मा भी मौजूद रहे.