पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ABP News Bureau | 11 Apr 2020 09:15 AM (IST)

शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. न सिर्फ जवाब दिया बल्कि आतंकी घुसपैठ की साजिश रचने वाले पाकिस्तान को भारतीय सेना ने कड़ा सबक सिखाया.