आतंकवाद, उग्रवाद पर India-Bangladesh का संयुक्त युद्धाभ्यास 'Sampriti'
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 07:18 AM (IST)

भारत और बांग्लादेश के बीच 16 फरवरी तक युद्धाभ्यास होगा. दोनों देशों के जवान इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे. सेनाएं आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन का अभ्यास करेंगे. भारत आए बांग्लादेश की सेना की टुकड़ी में कुल 169 सैनिक हैं जिनमें 31 अधिकारी हैं. बांग्लादेश सेना की कमान ब्रिगेडियर-जनरल मोहम्मद शफीउल आजाम संभाल रहे हैं. जबकि भारतीय सेना की कमान ब्रिगेडियर राजेश शर्मा के हाथों में है.