किसान आंदोलन पर कनाडा के रुख से भारत नाराज, उठाया ये कदम
एबीपी न्यूज़ | 05 Dec 2020 12:52 PM (IST)

भारत की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद भी कनाडा की ओर से लगातार बयान आ रहे हैं, अब इसका साइड इफेक्ट सामने आ रहा है. बड़ी खबर ये है कि कनाडा की अगुवाई में कोरोना पर परसों होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री शामिल नहीं होंगे.