फिलहाल पाकिस्तान की इमरान खान सरकार पर खतरा टला, हासिल किया विश्वास मत
एबीपी न्यूज़ | 07 Mar 2021 12:48 AM (IST)
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार पर आया संकट फिलहाल टल गया है. नेशनल एसेंबल में रविवार को इमरान सरकार की तरफ से लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की अगुवाई वाली वहां की सरकार के पक्ष में कुल 178 वोट पड़े. उन्हें अपनी सरकार बचाने के लिए कम से कम 171 सांसदों की जरूरत थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संसद में प्रस्ताव रखा है, जिस पर वोटिंग शुरू होने के बाद इमरान खान सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया.