IIT Kanpur में बनाई ये Face Shield कोरोना को रोकने में हो सकती है मददगार
ABP News Bureau | 13 Apr 2020 11:33 AM (IST)

IIT Kanpur में एक ऐसी face shield तैयार की गयी है जो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में काफी कामयाब साबित हो सकती है. यह पारदर्शी शील्ड आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं जिससे अगर सामने वाला खांसता, छींकता या थूकता है तो आप संक्रमण से बचे रहते हैं. कोरोना से बचने का यह सस्ता, सुन्दर और टिकाऊ उपाय है.