Hyderabad में बारिश ने मचाई भयंकर तबाही, दो दिनों की छुट्टी का हुआ ऐलान
एबीपी न्यूज़ | 14 Oct 2020 02:34 PM (IST)

तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है. बारिश के चलते कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी कर दिया है. जिसके बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार ने आज और कल दो दिनों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है.