GHMC Election Results: कर्नाटक के बाद हैदराबाद से दक्षिण में BJP की जोरदार एंट्री ! | हुंकार
एबीपी न्यूज़ | 04 Dec 2020 07:00 PM (IST)

पिछले चुनावों में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल पर टीआरएस ने 99 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी, वहीं AIMIM के पास 44, तो BJP के पास 4 सीट थी. कांग्रेस को 2 और TDP को एक सीट मिली थी. तेलंगाना में अभी टीआरएस की सरकार है. सभी 150 डिविजनों में डाले गए मतों की गिनती सुबह 8 बजे शहर के 30 स्थानों पर शुरू हुई, जिसके लिए तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने 8,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की है. भाजपा ने 69 डिवीजनों में शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन आंकड़े लगातार बदल रहे हैं. बैलट बॉक्स खोलने से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई. चूंकि चुनावों में पेपर बैलट का उपयोग हुआ, इसलिए मतगणना की प्रक्रिया धीमी है और परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है.