Health Tips: देश के मशहूर विशेषज्ञों से जानिए- Corona से कैसे बचें और Immunity कैसे बढ़ाएं?
ABP News Bureau | 14 Jun 2020 03:58 PM (IST)

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही पूरी दुनिया में इस वक्त लोग इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रहे हैं. भारत में भी इम्युनिटी बढ़ाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है. सरकार ने भी अपनी तरफ से उन उपायों को बताया है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके. इसीलिए एबीपी न्यूज ने भी कोरोना से बचाव के लिए और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए देश के मशहूर विशेषज्ञों से बात की है. जानिए इस मुश्किल समय में आप खुद को और अपने परिवार को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.