Kapil Dev जनता कर्फ्यू के दौरान कैसे बीता रहे हैं समय? देखिए ये एक्सक्लूसिव बातचीत
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 12:33 PM (IST)

पीएम मोदी की अपील पर आज देश में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा. जनता कर्फ्यू को लेकर एबीपी न्यूज ने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से बात की है. उन्होंने बताया कि वो इस दौरान अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये मुश्किल समय है. सबको साथ मिलकर काम करना है और हम सबको अपने आप को सुरक्षित रखना है. जिंदगी है तो सब कुछ है.