भारतीय नौसेना के विमान MiG-29K में कैसे लगी आग ?
ABP News Bureau | 16 Nov 2019 07:54 PM (IST)

भारतीय नौसेना का एक लड़ाकू विमान मिग-29-K आज हादसे का शिकार हो गया. प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरी, उसके इंजन में आग लग गई. शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि पक्षियों का झुंड टकराने की वजह से इंजन में आग लगी. जलते हुए विमान से दोनों पायलट पैराशूट से कूद गए...जिससे उनकी जान बच गई.