अग्निपथ योजना पर मचे बवाल के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला | Agnipath Scheme Protest | Amit Shah
ABP News Bureau | 18 Jun 2022 10:22 AM (IST)

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहे बवाल के बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से एक ट्वीट किया गया है. जिसमें बताया गया है कि CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को कितने फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. गृहमंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इन अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों को 10 फीसदी का आरक्षण देने का फैसला किया गया है.