गृह मंत्रालय ने कुछ जरूरी सेवाओं के लिए लॉकडाउन में दी छूट
ABP News Bureau | 04 Apr 2020 07:42 AM (IST)

देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया है. इस बीच गृह मंत्रालय ने कुछ जरूरी सेवाओं के लिए लॉकडाउन में छूट देने का एलान किया है. इसमें खेती से जुड़ी मशीनों, रिपेयरिंग की दुकान, हाईवे पर ट्रकों की मरम्मत से जुड़ी दुकानों समेत कुछ अन्य सेवाओं पर छूट का एलान किया गया है.