भारत ने दिए Taliban से बातचीत के संकेत - सूत्र
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 12:15 PM (IST)

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार का रूख तालिबान के प्रति थोड़ा नरम हुआ है और उसने तालिबान से बातचीत के संकेत दिए हैं. भारत सरकार में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार का कहना है कि देश हित को ध्यान में रखते हुए जिस भी पक्ष से बात करने की जरूरत है, उससे संपर्क किया जाएगा, आपको बता दें कि भारत ने पहले भी कभी तालिबान से संपर्क में होने की खबरों को खारिज नहीं किया था.