आज 4 बजे PM Modi के भाषण के पहले कोरोना काल में PM Modi ने कब क्या दिया भाषण?
ABP News Bureau | 30 Jun 2020 12:10 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना संकट शुरू होने के बाद से अबतक पांच बार देश को संबोधित कर चुके हैं. आज पीएम मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. आज अनलॉक का पहला चरण खत्म हो रहा है. माना जा रहा है कि कोरोना संकट से जुड़े मुद्दों पर ही वो अपनी बात रखेंगे. इसके अलावा ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मौजूदा चीन-भारत तनाव के ऊपर प्रधानमंत्री कुछ कह सकते हैं. यहां आपको बताते हैं, पीएम मोदी ने अपने पिछले पांच संबोधन के दौरान क्या-क्या कहा.