क्या Hemant Soren झारखंड में लागू करेंगे NRC? दिया ये जवाब
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 07:36 PM (IST)

झारखंड चुनाव परिणामों में जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात की. मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन से यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को लागू किया जाएगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम राज्य के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम को पूर्ण बहुमत मिल चुका है. सोरेन ने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, आज जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है, जनता का आभार व्यक्त करते हैं.