Hemant Soren ने राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार का दावा, 29 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ
ABP News Bureau | 25 Dec 2019 11:33 AM (IST)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल से मुलाकात से पहले गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक जेएमएम प्रमुख और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के आवास पर हुई. इस बैठक में हेमंत सोरेन को औपचारिक तौर पर गठबंधन का नेता चुना गया. राज्यपाल से मुलाकात के वक्त गठबंधन दलों (कांग्रेस-आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे.