Jharkhand Election में JMM बनी सबसे बड़ी पार्टी, Hemant Soren बन सकते हैं CM
ABP News Bureau | 23 Dec 2019 03:47 PM (IST)

झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बन सकती है. अब के रुझानों में JMM को 27 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं. हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री का ताज मिल सकता है, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. वहीं सीएम रघुवर दास झारखंड ईस्ट से चुनाव हार सकते हैं. बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़नेवाले सरयू राय आगे चल रहे हैं.