COVID19 Vaccination: स्वास्थ्य मंत्री Harsh Vardhan बोले- अफवाह से चिंतित होने की जरूरत नहीं
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 08:07 PM (IST)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना टीकाकरण के पहले दिन कहा कि वैक्सीनेशन निश्चित रूप से हम सब के लिए कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक संजीवनी के रूप में प्रस्तुत की गई है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई के कदम और तेजी से आगे बढ़ेंगे ये हमें निश्चित नजर आता है.