इन बंदिशों के साथ कोरोना काल में दोबारा खुली Delhi की हजरत निजामुद्दीन दरगाह
ABP News Bureau | 07 Sep 2020 11:18 AM (IST)

हजरत निजामुद्दीन दरगाह एक बार फिर से लोगों के लिए खोल दी गई है। कोरोना काल है इसलिए एहतियात बरतते हुए सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। दरगाह में नियमों का पालन हो सके, इसलिए जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर निशान बनाये गए हैं। लोगों के लिए सेनिटाइजेशन मशीन की व्यवस्था भी की गई है। फूल चढ़ाना और दरगाह के अंदर बुजु करने की अनुमति फिलहाल नहीं है और ना ही दरगाह परिसर में कव्वाली होगी। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह सभी नियम बनाए गए हैं।