क्या भारत पर लटक रही है नए कोरोना वायरस की तलवार? क्या दिल्ली आ चुका है नया वायरस?
ABP News Bureau | 24 Dec 2020 10:07 AM (IST)

भारत में ब्रिटेन वाला नया कोरोना वेरिएंट आया या नहीं- इसका पता करीब दो हफ्ते बाद चलेगा। दो हफ़्ते बाद एनसीडीसी यानी नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की रिपोर्ट से पता चलेगा कि ब्रिटेन से आए कोविड पॉज़िटिव यात्री ब्रिटेन वाले नए वायरस से प्रभावित हैं या नहीं।