क्या पिछले साल के मुकाबले महिलाओं के खिलाफ बढ़े हैं अपराध? लोगों ने दिया ये जवाब
ABP News Bureau | 05 Dec 2019 05:34 PM (IST)

महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराधों को देखते हुए एबीपी न्यूज ने एक सर्वे किया था. इस सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि क्या क्या पिछले साल के मुकाबले महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं ? इस पर 79% पुरुषों और 87% महिलाओं ने हां में जवाब दिया था. वहीं 13% पुरुष और 6% महिलाओं ने नहीं में जवाब दिया था.