Haryana के गृह मंत्री ने Lockdown की रियायतों पर जताई चिंता
ABP News Bureau | 04 May 2020 03:09 PM (IST)

हरियाणा सरकार में गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने वाले अनिल विज ने यह चिंता जताई है कि lockdown में दी गई छूट की वजह से कहीं कोरोना संक्रमण के मामले फिर से न बढ़ जाए. उन्होंने कहा कि रियायत देने से लोगों पर जिम्मेदारी बढ़ गयी है और अगर सारी दुकानें खुल गयी तो हर दुकान पर ये देखने के लिए कि social distancing का पालन हो रहा है या नहीं, पुलिस भेजना असंभव है.