Haridwar Kumbh का अबतक नहीं हुआ ऐलान, क्या कुंभ पर लगेगा कोरोना का ग्रहण ?
एबीपी न्यूज़ | 10 Jan 2021 11:10 PM (IST)

हर 12 साल इंतजार के बाद आने वाला कुंभ इस साल हरिद्वार में होने वाला है लेकिन अभी तक इसकी कोई तैयारी होती दिखाई नहीं दे रही. 2019 में जिस भव्यता के साथ प्रयागराज में अर्ध कुंभ का आयोजन हुआ था, साधु संत और श्रद्धालुओं को उम्मीद थी जब 2021 में पूर्ण कुंभ हरिद्वार में होगा तो उससे भी ज्यादा भव्य तैयारी होगी. लेकिन ऐसी कोई सुगबुगाहट अभी तक दिखाई नहीं दे रही.