Hamidia Hospital Case: CM Shivraj Singh ने दिए जांच के आदेश
एबीपी न्यूज़ | 12 Dec 2020 01:54 PM (IST)

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बीती रात अचानक बिजली चली गई. बैकअप के लिए अस्पताल में जनरेटर है, लेकिन बिजली जाने के कुछ ही देर बाद जनरेट भी बंद हो गया. तीनों मरीज कोरोना संक्रमित थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. इस लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही हमिदिया अस्पताल के डीन को नोटिस भेजा गया है और मेंटेनेन्स इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दफ्तर ने भी सख्त कार्रवाई वाला ट्वीट किया है.