Gulzar ने Faiz की नज़्म को लेकर दिया ये बयान, लग रहे 'हिंदू विरोधी' होने के आरोप
ABP News Bureau | 03 Jan 2020 05:51 PM (IST)

गुलजार ने फैज की नज्म पर हो रहे विवाद पर कहा कि फैज़ साहब पर इल्जाम लगाना गलत है. वो एशिया के सबसे बड़े शायरों में से एक हैं. वो टाइम्स ऑफ पाकिस्तान के एडिटर रह चुके हैं, कम्युनिस्ट पार्टी के लीडर रह चुके हैं. उस स्तर के शायर, जो प्रोगेसिव मूवमेंट के संस्थापक भी रहे; उस आदमी को महजब के आधार पर इस तरह का इल्जाम देना मुनासिब नहीं लगता. ये मतलब उन लोगों के लिए गलत है, जो ऐसा कर रहे हैं