भाषण के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए गुजरात के सीएम Vijay Rupani
एबीपी न्यूज़ | 14 Feb 2021 11:40 PM (IST)

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी वडोदरा के निजामपुरा इलाके में अचानक बेहाश होकर गिर गए. रूपाणी महानगर पालिका के चुनाव प्रचार के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया. डॉक्टर्स का कहना है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है. डॉक्टर बेहोश होने की वजह ज्यादा स्ट्रेस के बाद बीपी का लो होना बता रहे हैं.