Singhu Border पर कृषि कानूनों के साथ-साथ EVM के खिलाफ भी लगे पोस्टर और बैनर
एबीपी न्यूज़ | 31 Dec 2020 03:12 AM (IST)

सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान आंदोलन और उससे जुड़े हुए ही पोस्टर बैनर नजर आ रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे करके अब कुछ ऐसे पोस्टर बैनर्स भी नजर आने लगे हैं, जिनका सीधे तौर पर किसान आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है. मसलन, कुछ पोस्टर बैनर्स ऐसे लगे हैं जिसमें ईवीएम पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा गया है.