Ground Report: Delhi, Mumbai, Jaipur में Corona Vaccination की तैयारी जोरों पर
एबीपी न्यूज़ | 13 Jan 2021 06:35 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस टीकाकरण की तैयारी पूरे देश में जोरों पर हैं. इसी बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है . केजरीवाल ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने फ्री वैक्सीन नहीं दी तो दिल्ली सरकार मुफ्त टीका देगी. मतलब साफ है टीकाकरण अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन टीके को लेकर सियासत शुरू हो गई है.