Ground Report: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पलायन करते मजदूरों की लगी भीड़, ट्रकों में भरकर जा रहे लोग
ABP News Bureau | 28 Mar 2020 07:40 AM (IST)

कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए देशभर में लॉकडाउन है. लेकिन इस लॉकडाउन ने मजदूरों की परेशानी को पढ़ा दिया है. लॉकडाउन की वजह से रोजजार का संकट गहराने लगा है और काम न मिलने की वजह से खाने-पीने की समस्या भी गहराने लगी है. ऐसे में अब मजदूर अपने राज्यों की तरफ लौट रहे हैं. घर पहुंचने के लिए दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लोगों की बेतहाशा भीड़ जमा हो गई. लोग कोरोना की परवाह ना करते हुए ट्रकों से अपने घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.