Kamal Nath की सलाह पर राज्यपाल Lalji Tandon ने 6 मंत्रियों को पद से हटाया
ABP News Bureau | 13 Mar 2020 05:43 PM (IST)

राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की सलाह पर छह मंत्रियों को पद से हटा दिया है. जिन छह मंत्रियों को हटाया गया है उनमें इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हैं. बता दें कि 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. फिलहाल इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है.