'सरकार इस भयावह हालत की जिम्मेदार'- पलायन पर बोले Rahul Gandhi | Lock Down
ABP News Bureau | 28 Mar 2020 02:16 PM (IST)

लॉकडाउन में पलायन पर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सरकार इस भयावह हालत की ज़िम्मेदार है. नागरिकों की ये दशा करना एक बहुत बड़ा अपराध है. आज संकट की घड़ी में हमारे भाइयों और बहनों को कम से कम सम्मान और सहारा तो मिलना ही चाहिए. सरकार जल्द से जल्द ठोस क़दम उठाए ताकि ये एक बड़ी त्रासदी ना बन जाए.