Unlock 3 में सरकार देने वाली है बहुत सारी छूट...Mumbai के लोगों में खुशी की लहर
एबीपी न्यूज़ | 30 Jul 2020 10:40 AM (IST)

गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 की गाइडलाइन बुधवार को जारी कर दी. गाइडलाइन के मुताबिक, रात में लोगों के आने-जाने पर पाबंदी हटा दी गई है. इसके साथ ही योग संस्थान और जिम को 5 अगस्त से खोलने की मंजूरी दे दी गई है. हालांकि, स्कूल-कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थानों को अभी कोई राहत नहीं मिली है और उन पर रोक जारी रहेगी. देश में कोरोना संक्रमण के मामले 15 लाख के पार पहुंच चुके हैं.