गाजियाबाद: पत्रकार पर जानलेवा हमला, 9 लोग गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
एबीपी न्यूज़ | 21 Jul 2020 05:13 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारने के मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है. इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, गाजियाबाद NCR में है. यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है, तो आप पूरे यूपी में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए. एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई, क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी. इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?'