Corona से लड़ना सिखायेगा कॉमिक बुक 'Go Corona Go' का सुपरहीरो Veera
एबीपी न्यूज़ | 27 Dec 2020 12:36 AM (IST)

कोरोना ने सभी का ज़िन्दगी जीने का तरीका बदल दिया है. लॉकडाउन के दौरान कई ऐसी चीज़े हमने सीखीं और समझी जिससे कभी किसी का सामना नहीं हुआ था. लॉकडाउन में एक बड़ा बदलाव था बच्चों के लिये जिनके स्कूल बंद हो गये और खेल कूद में व्यस्त रहने वाले बच्चे घर की चारदीवारी के अंदर कैद हो गये. बच्चों के इसी अनुभव, कोरोना को लेकर उनके डर और मन मे बसे सवालों के जवाब के इर्दगिर्द घूमती है कॉमिक बुक 'गो कोरोना गो' की कहानी. दिल्ली में रहने वाली पेशे से पत्रकार अल्का बरबेले ने इस कॉमिक बुक को लिखा है. इसकी कहानी का सुपरहीरो है एक रोबॉट 'वीरा' जो 5 बच्चों के साथ मिलकर कोरोना वायरस का खात्मा करता है.