GHMC Election Results: नतीजों में बड़ा उलटफेर, BJP 42 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बनने की ओर
एबीपी न्यूज़ | 04 Dec 2020 07:19 PM (IST)

ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल चुनाव में बीजेपी 42 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बनने की ओर है. टीआरएस पहले नंबर पर है लेकिन इस बार उसे चुनाव में खासा नुकसान हुआ है.
पिछले चुनावों में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल पर टीआरएस ने 99 सीटों के साथ जीत दर्ज की थी, वहीं AIMIM के पास 44, तो BJP के पास 4 सीट थी. कांग्रेस को 2 और TDP को एक सीट मिली थी. तेलंगाना में अभी टीआरएस की सरकार है.