Ghaziabad Roof Collapse: मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई
एबीपी न्यूज़ | 03 Jan 2021 05:01 PM (IST)

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से मुरादनगर इलाके में श्मशान घाट में छत भरभरा कर गिर गया. सीएमएस अनुराग भार्गव के मुताबिक, इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला गया.