नए साल पर नए रोल में General Rawat, कल संभालेंगे देश के पहले CDS का पदभार
ABP News Bureau | 31 Dec 2019 09:15 PM (IST)

नए साल के मौके पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत नए रोल में नजर आएंगे. मनोज मुकुंद देश के नए सेना प्रमुख बन गए हैं लेकिन जनरल रावत रिटायर नहीं हुए हैं. जनरल बिपिन रावत अब देश के पहले सीडीएस का कार्यभार संभालेंगे. अब देश में दो दो जनरल हो गये हैं. जनरल मनोज मुकुंद तो सेना प्रमुख की हैसियत से जनरल हैं और जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की हैसियत से जनरल कहे जाएंगे.